HomeNationalबिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का...

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हुआ है। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरवत जहां फातमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी आलाकमान पर टिकट बंटवारे में महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के नाराज गुट के नेताओं द्वारा भी पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में धरना दिया जा रहा है।महिला नेता फातमा ने कहा कि पार्टी ने चुनाव में टिकट बंटवारे में महिलाओं को सिर्फ 8 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया, जो कि बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि वे दो साल से ज्यादा समय से महिला अध्यक्ष के पद पर थीं।

इस दौरान पार्टी के सभी महिला कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर जाकर मेहनत की। महिलाओं की आवाज को उठाकर संघर्ष किया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिलेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। सरवत ने कहा कि उनसे पहले बिहार की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रहीं लीडर को चुनाव में टिकट दिए जाते रहे हैं। मगर उन्हें टिकट नहीं दिया गया। पार्टी को मिली शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस में विरोध के सुर तेज हो गए हैं। चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे में गफलत का आरोप लगाकर प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ धरना देने वाले कांग्रेसियों ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पार्टी के नाराज गुट के नेता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments