HomeNationalPM मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से...

PM मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से की मुलाकात

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी जी-20 लीडर्स समिट में शामिल होने साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मुलाकात की। इसमें नई तकनीक, उभरते क्षेत्रों में सहयोग और भारत व प्रवासी भारतीयों के बीच संबंध मजबूत करने जैसे मुद्दों पर बातचीत की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- जोहान्सबर्ग में भारतीय मूल के उद्यमियों ने फिनटेक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, हेल्थकेयर, मेडिकल डिवाइस और दूसरे सेक्टर्स में अपने काम के बारे में बात की। उनसे भारत के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने और हमारे लोगों के साथ मिलकर काम करने की अपील की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई उद्यमियों ने पीएम मोदी से हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया। एक उद्यमी ने कहा कि हमारा हेल्थकेयर-फोकस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों को स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जोड़ता है। यह ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, टेलीहेल्थ और दवाई पहुंचाने की सुविधा देता है। हम साउथ अफ्रीका और पड़ोसी देशों में ज्यादातर प्राइवेट सेक्टर को सपोर्ट करते हैं।एक अन्य उद्यमी ने कहा कि पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि वे भारतीयों के लिए क्या कर रहे हैं और पर्यटन कैसे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान मंच है और भारत इस क्षेत्र में नेतृत्व दिखा रहा है। कृषि क्षेत्र में काम कर रहे एक टेक विशेषज्ञ ने कहा कि उन्होंने शिक्षा, कृषि और कार्बन फुटप्रिंट पर बात की। हम एग्रीकल्चर के लिए एक क्वांटम सॉल्यूशन बना रहे हैं।

बातचीत इस बात पर हुई कि भारत और दक्षिण अफ्रीका किस तरह विकास को गति दे रहे हैं, खाद्य सुरक्षा तय कर रहे हैं और तकनीक को दोनों देशों में कैसे उपयोग किया जा सकता है।एक अन्य प्रतिभागी ने बताया कि उन्होंने मीडिया, तकनीक, कृषि और शिक्षा क्षेत्र में चल रहे काम के बारे में पीएम मोदी को बताया। एक उद्यमी ने कहा कि पीएम मोदी के बारे में उन्होंने जितना पढ़ा था, वैसा ही अनुभव किया। एक और उद्यमी ने बताया कि पीएम मोदी ने उन टेक इनिशिएटिव पर चर्चा की जिन पर हम काम कर रहे हैं और लेटेस्ट ट्रेंड्स पर विस्तार से बातचीत की। इन सभी विषयों पर पीएम मोदी की जानकारी इतनी व्यापक और गहरी है कि वे हर विषय पर बहुत सूझबूझ से चर्चा करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments