HomeHaryanaहरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उत्तराखंड विधान सभा का किया दौरा

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उत्तराखंड विधान सभा का किया दौरा

चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने  देहरादून पहुंच उत्तराखंड विधान सभा का अवलोकन किया। इस दौरान प्रभारी सचिव हेम पंत ने उनका स्वागत किया और संसदीय कामकाज तथा विधान सभा की कार्यप्रणाली पर चर्चा की।इस दौरान विधान सभा समितियों के कामकाज, विधान सभा स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया, रिसर्च विंग, नेवा इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई।

उत्तराखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव हेम पंत ने बताया कि उत्तराखंड विधान सभा में गत दो सत्रों से नेवा के तहत पेपरलैस कार्यवाही शुरू की गई है।इस दौरान अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उत्तराखंड विधान सभा का सदन और पुस्तकालय भी देखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधान सभा के संसदीय कामकाज बारे ऐसे कदम आदर्श परंपरा स्थापित करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments