HomeNationalनेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल के खिलाफ दर्ज हुई नई एफआईआर

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल के खिलाफ दर्ज हुई नई एफआईआर

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। यह मामला एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को कथित धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से हड़पने का है। एफआईआर में सोनिया और राहुल के साथ-साथ सैम पित्रोदा, यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड, एजेएल और कोलकाता की कथित शेल कंपनी डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल आठ नाम शामिल हैं।

आरोप है कि यंग इंडियन (जिसमें गांधी परिवार की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है) ने मात्र 50 लाख रुपये में एजेएल को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि एजेएल की संपत्ति करीब 2,000 करोड़ रुपये की है। शिकायत के अनुसार, डोटेक्स ने यंग इंडियन को 1 करोड़ रुपये दिए, जिनसे कांग्रेस को 50 लाख चुकाकर एजेएल की पूरी हिस्सेदारी हासिल कर ली गई। कांग्रेस ने एफआईआर को पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध बताया। पार्टी प्रवक्ता ने कहा, हमें इस एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है।

यह मोदी सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग है। पहले भी सभी आरोप अदालत में खारिज हो चुके हैं। जब दिल्ली पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने पर कांग्रेस से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो पार्टी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह केस राजनीतिक बदले की कार्रवाई है और ईडी–ईओडब्ल्यू जैसी एजेंसियां सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। कांग्रेस पहले भी नेशनल हेराल्ड केस में लगे आरोपों को बिल्कुल गलत और मनगढंत बता चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments