HomeSportBCCI ने IPL नीलामी के लिए 35 नए खिलाड़ियों को...

BCCI ने IPL नीलामी के लिए 35 नए खिलाड़ियों को किया शामिल 

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी के लिए 35 नये खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। इसमें 23 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी हैं। बीसीसीआई ने शुरुआती 1,355 खिलाड़ियों की लंबी सूची को कम करके 350 खिलाड़ियों का एक छोटा पूल भी तैयार किया है। वहीं सूची से करीब 1000 से अधिक खिलाड़ियों के नाम बाहर कर दिये हैं। इस सूची में 35 ऐसे नाम भी शामिल हैं जो पहले टीमों को भेजी गई सूची में नहीं थे। एक रिपोर्ट के अनुसार
बीसीसीआई ने सूची में बदलाव की जानकारी फ्रेंचाइजियों को भी दे दी है।

इस बदली हुई सूची में कई नए विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें श्रीलंका के ट्रावीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और दुनिथ वेल्लालगे जैसे खिलाड़ी हैं। अफगानिस्तान के अरब गुल और वेस्टइंडीज के अकीम ऑगस्ट को भी इसमें जगह मिली है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर भी कई नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें विष्णु सोलंकी, परिक्षित वलसंगकर, सादिक हुसैन, इजाज सावरिया और 20 अन्य शामिल हैं।

आईपीएल की नई सूची में इन खिलाड़ियों को मिली जगह : विदेशी खिलाड़ी: अरब गुल (अफगानिस्तान), माइल्स हैमंड (इंग्लैंड), डैन लाटेगन (इंग्लैंड), क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका), कॉनर एजथरहुइजन (दक्षिण अफ्रीका), जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका), बायंडा माजोला (दक्षिण अफ्रीका), ट्रावीन मैथ्यू (श्रीलंका), बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका), कुसल परेरा (श्रीलंका), दुनिथ वेल्लालगे (श्रीलंका), अकीम ऑगस्ट (वेस्टइंडीज).

भारतीय खिलाड़ी: सादिक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, बृजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल परख, रोशन वाघसरे, यश दीचोलकर, अयाज खान, धुर्मिल मटकर, नमन पुष्पक, परिक्षित वलसंगकर, पुरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इजाज सावरिया और अमन शेखावत।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments