HomeHaryanaहनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर...

हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में आरोपी काबू

करनाल : हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 4 लाख 50 हजार रुपये की नकदी लेते हुए दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव बालू निवासी जोधबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक शिकायतकर्ता से करीब 10 लाख रुपये वसूल चुका था और बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था। डीएसपी महिला सुरक्षा मीना कुमारी ने बताया कि पानीपत निवासी मनिंद्र सिंह ने 30 अक्तूबर को थाना सदर में शिकायत दी थी।

शिकायत के अनुसार एक महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क किया। इसके बाद महिंद्रा क्लब की सदस्यता के बारे में जानकारी देने के बहाने उसे करनाल के एक होटल में बुलाया और पैसों की मांग की। आरोप है कि इसके बाद गांव बालू निवासी जोधबीर सिंह ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और महिला के साथ समझौता करवाने के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे। आरोपी महिला के साथ मिलकर उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी अब तक उससे करीब 10 लाख रुपये ले चुका था। इसके बावजूद शेष रकम के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पैसे नहीं देने पर दोबारा शिकायत देने और परिवार व रिश्तेदारों को बदनाम करने की धमकियां दी जा रही थीं। शिकायत मिलने के बाद थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मीना कुमारी की अध्यक्षता में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता के माध्यम से आरोपी को पैसे लेने के लिए बुलाया। कुछ समय बाद मौके पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पहुंची। उसमें से एक व्यक्ति नीचे उतरा और शिकायतकर्ता व उसके दोस्त से बातचीत करने लगा। इसके बाद तीनों शिकायतकर्ता की गाड़ी में बैठ गए। पुलिस को पहले से तय इशारा मिलते ही डीएसपी मीना कुमारी के नेतृत्व में टीम ने गाड़ी को घेर लिया और जोधबीर सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 लाख 50 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अब तक वसूली गई रकम, मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और महिला की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments