HomeNationalआशुतोष दीक्षित ने संभाली वायुसेना प्रमुख की कमान,अमरप्रीत सिंह हुए सेवानिवृत्त

आशुतोष दीक्षित ने संभाली वायुसेना प्रमुख की कमान,अमरप्रीत सिंह हुए सेवानिवृत्त

नई दिल्ली – एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 31 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख (चीफ ऑफ द एयर स्टाफ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह का स्थान लिया, जो अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद इसी दिन सेवानिवृत्त हो गए।रक्षा मंत्रालय ने 6 अक्टूबर 2026 को आशुतोष दीक्षित की नियुक्ति की घोषणा की थी।

वायुसेना प्रमुख बनने से पहले वे वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ के पद पर कार्यरत थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद वायुसेना की रणनीतिक और परिचालन तैयारियों के लिहाज से उनका कार्यभार संभालना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते समय उनके लंबे सैन्य अनुभव और विभिन्न जिम्मेदारियों का उल्लेख किया था।अब वायुसेना प्रमुख के रूप में उनके सामने बल की परिचालन क्षमता, आधुनिकीकरण और भविष्य की रणनीतिक जरूरतों से जुड़ी जिम्मेदारियां होंगी।

1986 में वायुसेना में हुए थे कमीशन – आशुतोष दीक्षित का जन्म 9 दिसंबर 1966 को हुआ था। उन्होंने 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया था। उन्हें करीब 3,500 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव है। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी, बांग्लादेश के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और भारत के नेशनल डिफेंस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। करीब चार दशक के सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल और रणनीतिक पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments