HomeNationalराहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर बीजेपी के हमले का प्रियंका गांधी...

राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर बीजेपी के हमले का प्रियंका गांधी ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित जर्मनी यात्रा ने सियासी घमासान तेज कर दिया है। 15 से 20 दिसंबर तक बर्लिन में होने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे राहुल गांधी को लेकर भाजपा ने तीखे सवाल उठाए हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए सत्ता पक्ष पर पलटवार कर दिया है।दरअसल राहुल की प्रस्तावित जर्मनी यात्रा को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उन्हें पर्यटन नेता बताते हुए कहा, कि राहुल गांधी लगातार विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं और अपने संसदीय कर्तव्यों की अनदेखी करते हैं। यही नहीं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी इस पर कहा, कि संसद सत्र के दौरान विदेश जाने के बाद राहुल गांधी यह शिकायत करते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, जबकि वे स्वयं सदन में मौजूद नहीं रहते।

भाजपा के इन हमलों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा, मोदी जी अपना लगभग आधा कामकाजी समय विदेश में बिताते हैं, फिर नेता प्रतिपक्ष की यात्रा पर सवाल क्यों? प्रियंका गांधी ने भाजपा पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी की विदेश यात्रा को मुद्दा बनाकर वास्तविक सवालों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने भी कहा, कि भाजपा के पास राहुल गांधी द्वारा चुनावी अनियमितताओं पर उठाए गए सवालों का कोई जवाब नहीं है, इसलिए वे व्यक्तिगत हमलों का सहारा ले रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments