HomePunjabएस.सी. आयोग के चेयरमैन गढ़ी द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात

एस.सी. आयोग के चेयरमैन गढ़ी द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जसवीर सिंह गढ़ी ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान को अनुसूचित जाति आयोग द्वारा राज्य के दलित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री को आयोग के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी।

गढ़ी ने इस मुलाकात के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आयोग के कार्यों के संबंध में संतुष्टि व्यक्त की और साथ ही आयोग के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में लिखित रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा ताकि उन्हें जल्द से जल्द हल किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट जल्द ही मुख्यमंत्री को पेश कर दी जाएगी। गढ़ी ने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को जापान और दक्षिण कोरिया के सफल दौरे के लिए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments