चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के नए पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हूडा होंगे। केंद्र सरकार ने उनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। वे जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. हूडा पहले दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया विभाग) के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं।
वे मीडिया सेल और परसेप्शन मैनेजमेंट, महिला एवं बाल अपराधों से जुड़ी विशेष इकाई और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की विशेष पुलिस इकाई जैसे विभागों का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच में भी अहम भूमिका निभाई है।



