HomePunjab रिश्वत लेते हुये निजी व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

 रिश्वत लेते हुये निजी व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान जिला फरीदकोट में पटवारी पूजा यादव के अधीन काम करने वाले सुखविंदर सिंह निजी व्यक्ति को 1500/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि उक्त आरोपी को जिला फरीदकोट के भान सिंह कॉलोनी के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि आरोपी सुखविंदर सिंह ने प्लॉट का इंतकाल करवाने के बदले 2000/- रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगते हुए पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। प्रवक्ता ने आगे कहा कि उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोषी सुखविंदर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में, दोषी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाने फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments