HomeNationalवीर बाल दिवस पर क्रिकेटर वैभव समेत 20 बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी...

वीर बाल दिवस पर क्रिकेटर वैभव समेत 20 बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। ये बच्चे 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए थे। 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पुरस्कार लेने दिल्ली में हैं, इसलिए वे शुक्रवार को विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जवानों को चाय-नाश्ता देने वाले फिरोजपुर के श्रवण सिंह भी शामिल हैं।

वीर बाल दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित किया जाता है। श्री गुरु गोविंद सिंह के तीन पत्नियों से चार बेटे थे, जिनका नाम अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह था। इन्हें साहिबजादे भी कहा जाता है। 26 दिसंबर 1705 को चारों बेटों की मुगल सेना ने मान दिया था। उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए पीएम मोदी ने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। कमलेश कुमार (कैमूर, बिहार) को (मरणोपरांत) साहस के लिए पुरस्कृत किया गया। दुर्गावती नदी में एक दूसरे बच्चे के बह जाने पर उसकी जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में कूद गए। इसमें उनकी जान चली गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments