HomeHaryanaवरिष्ठ नागरिकों और संस्थाओं को राज्य पुरस्कार से सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार

वरिष्ठ नागरिकों और संस्थाओं को राज्य पुरस्कार से सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार

चण्डीगढ़ – हरियाणा सरकार बुजुर्गों को मान-सम्मान देने और समाज निर्माण में उनके अनुभव का लाभ उठाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हरियाणा सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एव पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना समाज सेवा, कला, खेल और बहादुरी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुजुर्गों को एक नई पहचान और प्रोत्साहन प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों जैसे शतवर्षीय पुरस्कार, श्रेष्ठ माता, शौर्य और बहादुरी, आजीवन उपलब्धि के साथ-साथ वरिष्ठ पेंटर, मूर्तिकार, संगीतकार और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा, श्रेष्ठ पंचायत पुरस्कार, श्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार, श्रेष्ठ वृद्धाश्रम और श्रेष्ठ दैनिक देखभाल केन्द्र को भी पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में कला और खेल श्रेणियों के लिए प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपये निर्धारित है। इसी प्रकार, संस्थागत श्रेणियों (जैसे श्रेष्ठ पंचायत और एनजीओ) के लिए प्रथम पुरस्कार  1,00,000 रुपये, द्वितीय 75,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 50,000 रुपये प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपनी उपलब्धियों के प्रमाण पत्र और दस्तावेजों सहित विभाग के पोर्टल https://award.socialjusticehry-gov.in  पर 12 जनवरी, 2026 की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों या संस्थाओं ने पिछले तीन वर्षों के दौरान यह पुरस्कार प्राप्त किया है, वे उसी श्रेणी में दोबारा आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments