HomePunjabपंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक ने चंडीगढ़ प्रशासन का कैलेंडर...

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक ने चंडीगढ़ प्रशासन का कैलेंडर 2026 जारी किया

चंडीगढ़ : पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब राज भवन में चंडीगढ़ प्रशासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर का औपचारिक विमोचन किया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें  एच. राजेश प्रसाद, मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़ प्रशासन; विवेक प्रताप सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव; सुश्री प्रेरणा पुरी, सचिव, जनसंपर्क;  अभिजीत विजय चौधरी, प्रशासक के विशेष सचिव; निशांत कुमार यादव, उपायुक्त; सुश्री कंवरदीप कौर, एसएसपी, चंडीगढ़ तथा राजीव तिवारी, निदेशक, जनसंपर्क, यूटी चंडीगढ़ शामिल थे।

राज्यपाल ने जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए इस व्यावहारिक एवं आकर्षक एक-पृष्ठीय कैलेंडर की सराहना की और कहा कि यह कैलेंडर प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments