मुम्बई । क्रिकेट प्रशंसकों का विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते देखने का सपना शीर्ष ही पूरा हो सकता है। विराट और रोहित टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के कारण अब केवल एकदिवसीय प्रारुप में ही खेलेंगे, इसी कारण ये दोनो लंबे समय से मैदान से बाहर हैं। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम को अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर जाना था पर वहां के खराब हालातों को देखते हुए भारतीय बोर्ड ने ये दौरा रद्द कर दिया था। जिससे प्रशंसक निराश थे पर अब प्रशंसकों की इन दोनो को खेलते हुए देखने की इच्छा शीघ्र पूरी हो सकती है क्योंकि भारतीय टीम अब अगले माह श्रीलंका दौर पर जा सकती है।
श्रीलंका बोर्ड ने बीसीसीआई से सामने एक सीरीज का प्रस्ताव रखा है जिसपर बोर्ड विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई श्रीलंकाई बोर्ड का ये प्रस्ताव मान लेगा। ऐसे में प्रशंसकों को रोहित और विराट को खेलते हुए देखने का अवसर मिल जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज के बाद भारत को 17 अगस्त से बांग्लादेश का दौरा करना था पर बांग्लादेश में सुरक्षा संबंधित चिंताओं की वजह से दोनों देशों के बोर्ड ने इस दौरे को अगले सात तक के लिए स्थगित कर दिया था।
वहीं श्रीलंका क्रिकेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हमें बीसीसीआई से सकारात्मक जवाब की उम्मीद है। इसपर आगे की चर्चा सिंगापुर में आईसीसी बैठक के दौरान होगी।अगर इस दौरे की अनुमति मिलती है तो इस सीरीज का आयोजन कोलंबो और कैंडी में हो सकता है। श्रीलंका ने पहले तीन मैच की एकदिवसीय और इतने ही मैच की टी20 सीरीज का प्रस्ताव दिया था, मगर अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टी20 सीरीज के मैचों को बढ़ाया भी जा सकता है।



