HomeNationalसोना फिर हुआ महंगा,चांदी ने भी दिखाए तेवर

सोना फिर हुआ महंगा,चांदी ने भी दिखाए तेवर

नई दिल्ली: सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में सोमवार को तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। इस समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 98,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,13,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। वै‎श्विक बाजार सोने-चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रेक्ट 186 रुपये की तेजी के साथ 98,210 रुपये के भाव पर खुला।

पिछला बंद भाव 98,024 रुपये था। इस समय यह 111 रुपये की तेजी के साथ 98,135 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,213 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,091 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रेक्ट 121 रुपये की तेजी के साथ 1,13,071 रुपये पर खुला।

पिछला बंद भाव 1,12,950 रुपये था। इस समय यह 141 रुपये की तेजी के साथ 1,13,091 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,13,160 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,13,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,15,136 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments