मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर हैं। वहीं 9 सितंबर से एशिया कप का आयोजन शुरू होगा। ऐसे में एशिया कप की तैयारी के लिए भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की एक सीरीज खेल सकती है। भारत का एशिया कप का पहला मैच 10 सितंबर को है जबकि दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 14 सिंतबर को है। भारत को अगस्त में पहले बांग्लादेश टीम के साथ 3 एकदिवसीय और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी जो अब नहीं खेली जाएगी पर इसकी जगह भारतीय टीम श्रीलंका से एक सीरीज खेल सकती है हालांकि अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
है। एक रिपोर्ट के अनुसार (बीसीसीआई) अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन इसलिए भी करना चाहता है ताकि एशिया कप से पहले टीम को लय में आने का अवसर मिल सके। ऐसे में श्रीलंका के साथ तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज होने की उम्मीद बढ़ गयी हैं। इससे रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रशंसकों को अपने इन पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का अवसर मिल सकेगा।



