HomePunjabगुरमीत सिंह खुड्डियां ने 11 नव-नियुक्त कृषि विकास अफसरों को नियुक्ति पत्र...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 11 नव-नियुक्त कृषि विकास अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़  – पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज अपने दफ़्तर में कृषि विभाग में 11 नौजवानों को कृषि विकास अफ़सर (ए. डी. ओ.) के तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपे।नव-नियुक्त ए. डी. ओज़ को बधाई देते हुए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उनको अपनी ड्यूटी लगन और ईमानदारी के साथ निभाते हुये राज्य के किसानों की बेहतरी और कृषि सैक्टर के विकास को नये राह पर लेजाने के लिए अथक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कैबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त अफसरों की जिम्मेदारियों की महत्ता पर ज़ोर देते हुये पंजाब को एक खुशहाल कृषि राज्य बनाने के लिए किसानों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह यत्नशील रहने के लिए उत्साहित किया।कृषि विभाग की भर्ती मुहिम पर रौशनी डालते हुये स. खुड्डियां ने बताया कि इससे पहले 20 मई, 2025 को 184 कृषि विकास अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। इन 11 नव- नियुक्त ए. डी. ओज़ की भर्ती से विभाग में भर्ती किये गए ए. डी. ओज़ की कुल संख्या अब 195 हो गई है। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सत्ता संभालने से लेकर अब तक राज्य के नौजवानों को 55000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दीं गई हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि यह भर्ती विभाग के सामर्थ्य में विस्तार करेगी जिससे राज्य के किसानों को और ज्यादा प्रभावशाली और कुशल सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।कृषि और किसान कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव डा. बसंत गर्ग ने नव- नियुक्त कृषि विकास अफसरों को बधाई दी और उनको अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कृषि विभाग के डायरैक्टर जसवंत सिंह और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments