HomeNationalजम्मू-कश्मीर के कुलगाम  में 3 दिन से जारी भीषण मुठभेड़ में 3...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम  में 3 दिन से जारी भीषण मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक इस ऑपरेशन में 3 आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि एक जवान के घायल होने की खबर है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि यह इस वर्ष का सबसे बड़ा आतंक रोधी अभियान हो सकता है।

कुलगाम ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने जंगल को पूरी तरह घेर रखा है और आतंकियों के खिलाफ अंतिम चरण की कार्रवाई जारी है। इस एंटी-टेरर ऑपरेशन पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी और सेना की 15वीं कोर के कमांडर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इस संबंध में क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि 1 अगस्त को आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद यह मुठभेड़ में बदल गया।

इन तीन दिनों में तीन आतंकियों को मारने में सफलता हासिल हुई है। अखल के घने जंगलों में बीती रात विस्फोटों और गोलीबारी की आवाजें गूंजती रहीं। इस एंटी-टेरर ऑपरेशन में सेना की स्पेशल पैरा फोर्स, हाईटेक सर्विलांस सिस्टम और ड्रोन की मदद ली जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। राज्य के डीजीपी और सेना की 15वीं कोर के कमांडर खुद हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments