HomeNational अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 2029 में भी होगी...

 अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 2029 में भी होगी कांग्रेस की हार

 नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस की चुनावी हार का कारण एसआईआर नहीं हो सकता। उनके मुताबिक, यह प्रक्रिया 2024 के बाद शुरू हुई, जबकि कांग्रेस गुजरात में दशकों से चुनावी हार का सामना कर रही है। अमित शाह ने गांधीनगर नगर निगम चुनाव का उल्लेख करते हुए दावा किया कि भाजपा के वोट प्रतिशत में 10% की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस ने आखिरी बार 1985 में जीत दर्ज की थी।

इसके बाद पार्टी लगातार चुनाव हारती रही है। शाह ने राहुल गांधी को आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि चुनावी नतीजों के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।गृह मंत्री ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि असम के नौगांव में भाजपा उम्मीदवार ने एक लाख 42 हजार वोटों से जीत हासिल की, जबकि यह सीट पहले कांग्रेस के पास थी। उन्होंने विपक्ष के अभियानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल प्रदर्शन और आरोपों से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। शाह ने दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भी विपक्ष को बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments