HomeNational अमित शाह ने किया बनास बायो - सीएनजी–बनास मॉडल’ प्लांट का लोकार्पण

 अमित शाह ने किया बनास बायो – सीएनजी–बनास मॉडल’ प्लांट का लोकार्पण

बनासकांठा – उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले के विकास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। आगथरा में स्थापित “बनास बायो-सीएनजी – बनास मॉडल” प्लांट का केंद्रीय गृह एवं सहकार मंत्री अमित शाह ने पट्टिका अनावरण कर लोकार्पण किया।

उन्होंने पूरे प्लांट का दौरा कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस अवसर पर अमित शाह ने बनास डेयरी से जुड़ी पशुपालक महिलाओं से खेती, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, आलू की खेती और अलसी उत्पादन जैसे मुद्दों पर संवाद भी किया।

इस परियोजना के शुभारंभ से डेयरी आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। प्लांट से किसानों को अतिरिक्त आय, स्वच्छ ऊर्जा और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार जैसी कई सुविधाएँ प्राप्त होंगी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, मंत्री स्वरूपजी ठाकोर तथा पूर्व सांसद परबत पटेल उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments