HomeHaryana दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पंजाब,हरियाणा में शीतलहर...

 दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पंजाब,हरियाणा में शीतलहर की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के सभी प्रमुख राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि रविवार का दिन इस साल दिसंबर की सबसे ठंडी सुबह साबित हो सकता है। लगातार गिरते तापमान के चलते शीतलहर का असर तेजी से दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

राजधानी में लोग एक तरफ प्रदूषण और दूसरी ओर कड़ाके की ठंड की दोहरी मार झेल रहे हैं। दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है और एक्यूआई 333 तक पहुंच गया है। 39 निगरानी स्टेशनों में से 35 ने ‘बहुत खराब’ रीडिंग दर्ज की, जिससे राजधानी घने धुंध और स्मॉग की चपेट में है।आईएमडी ने बताया कि रविवार सुबह हल्का कोहरा, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और घनी धुंध की स्थिति बनी रह सकती है। तापमान 8°C से 23°C के बीच रहने का अनुमान है। दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो तापमान में और गिरावट ला सकती हैं।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि 7 से 8 दिसंबर तक मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा और अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार के बाद आसमान साफ रहने की संभावना है।
आईएमडी ने आगे बताया कि 10 और 11 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। 7 और 8 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ, 7 दिसंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तथा झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में भी शीतलहर का असर दिख सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments