HomePunjabचंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 15 और 16 नवंबर के लिए जारी की...

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 15 और 16 नवंबर के लिए जारी की विशेष एडवाइजरी

चंडीगढ़ : सेक्टर-42 की न्यू लेक में छठ पूजा के मद्देनजर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 15 और 16 नवंबर के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 15 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 4 बजे से 9 बजे तक यातायात डायवर्ट और नियंत्रित रहेगा। इस दौरान सेक्टर-41/42 स्मॉल चौक से सेक्टर-42/43 स्मॉल चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

इसके अलावा डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और बेअंत सिंह मेमोरियल के बीच वाली सड़क से विकास मार्ग के टी-प्वाइंट तक यातायात नियंत्रित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और ताजा जानकारी के लिए पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments