HomeNationalएक और पार्टी का भाजपा के साथ विलय

एक और पार्टी का भाजपा के साथ विलय

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सियासत में भी शुक्रवार को शांत लेकिन बड़ी हलचल हुई। तकरीबन सवा साल पहले आम आदमी पार्टी से बागी होकर अलग दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) बनाने वाले पार्षदों ने सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ अपना विलय कर लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अगुवाई में आईवीपी के संयोजक मुकेश गोयल, हेमचंद गोयल समेत 16 पार्षदों ने आज बीजेपी में विलय कर लिया।

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पार्षदों के बीजेपी में विलय करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र, दिल्ली और नगर निगम में बीजेपी सरकार से विकास को तेजद गति मिलेगी। राजधानी दिल्ली को क्लीन, ग्रीन और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर ही आईवीपी ने कमल का दामन थामने का फैसला लिया और पार्टी का विलय कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments