HomePunjabविजिलेंस ब्यूरो द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों...

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय, जिला पटियाला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।यह खुलासा आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने करते हुए बताया कि उक्त आरोपी को तहसील नाभा, जिला पटियाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार के वर्ष 2023 में खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने संबंधी जांच की गई थी। इस संदर्भ में आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय बुलाया और यह आरोप लगाया कि वह स्वयं भी अपने रिश्तेदार के साथ इन गतिविधियों में शामिल था।शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी एएसआई ने उसके पक्ष में रिपोर्ट देने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की, जो शिकायतकर्ता के विदेश जाने के लिए आवश्यक थी।

किसी भी तरह की गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments