HomeNationalसोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली । सराफा बाजार खुलते ही सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के बीच हड़कंप मच गया। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना अपने हालिया रिकॉर्ड स्तर से लगभग 5 फीसदी तक टूट गया। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना करीब 7,000 रुपए गिरकर लगभग 1,37,462 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वहीं चांदी की कीमतों में और भी तेज गिरावट देखी गई, जो लगभग 6 फीसदी फिसलकर 13,000 से अधिक टूटते हुए करीब 2,13,290 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण जिम्मेदार हैं। अमेरिकी डॉलर की मजबूती से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग कमजोर हुई है। इसके अलावा, पिछले एक साल में सोने ने करीब 70 फीसदी तक का मजबूत रिटर्न दिया था, जिसके चलते बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव ने भी निवेशकों को सोना बेचने के लिए प्रेरित किया है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसकी मुख्य वजह बढ़ती ब्याज दरों की आशंका है, जिससे बिना ब्याज वाले निवेश जैसे सोना कम आकर्षक हो जाता है। हालांकि, इस गिरावट को बाजार विशेषज्ञ हेल्दी करेक्शन मान रहे हैं। शादी के सीजन से पहले आई यह गिरावट आम उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है। फिर भी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना बनी हुई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments