HomeNationalभाजपा ने बदले कई राज्यों के प्रभारी, स्मृति ईरानी और राम माधव...

भाजपा ने बदले कई राज्यों के प्रभारी, स्मृति ईरानी और राम माधव को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से की गई इन नियुक्तियों में कई वरिष्ठ नेताओं को एक से अधिक राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। छह नेताओं को दो-दो राज्यों का प्रभार सौंपा गया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश का प्रभार विनोद तावड़े को सौंपा गया है, जबकि उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह-प्रभारी के तौर पर काम करेंगे।मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी होंगे, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी बनाए गए हैं। झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है और सौरभ सिंह तथा निवेदिता सिंह सह-प्रभारी होंगे। छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी के साथ सिद्धार्थ शंभू सह-प्रभारी होंगे, जबकि हरियाणा में उनके साथ भोला सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा प्रभारी और दर्शना सिंह सह-प्रभारी होंगी। उत्तराखंड में राम माधव के साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।दक्षिण भारत में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। तमिलनाडु में राम माधव के साथ निर्मल कुमार सुराना और डीके अरुणा को सह-प्रभारी बनाया गया है। तेलंगाना में सुनील बंसल के साथ अभय पाटिल और रेखा शर्मा सह-प्रभारी होंगे। कर्नाटक में हरीश द्विवेदी के साथ डॉ. कासम वेंकटेश्वरलु को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने 2027 में विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के लिए भी संगठनात्मक टीमों का पुनर्गठन किया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर, गुजरात और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments