HomeHaryanaबीजेपी ने 12 साल में नहीं लिया जनहित का एक भी फैसला-...

बीजेपी ने 12 साल में नहीं लिया जनहित का एक भी फैसला- हुड्डा

गुरुग्राम  । पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार ने 12 साल में जनहित का एक भी फैसला नहीं लिया। इसलिए जनता बीजेपी से पूरी तरह नाउम्मीद हो चुकी है। कांग्रेस के कार्यकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और रोजगार सहित विकास के हर पैमाने पर देश का नंबर वन राज्य था। लेकिन भाजपा ने उसे नशे, भ्रष्टाचार और अपराध में नंबर वन बना दिया।हुड्डा तावड़ू में कांग्रेस के ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन निर्माण के बाद कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ नई लड़ाई का आगाज कर दिया है। बीजेपी को सत्ता से बेदखल करके ही हरियाणा व देश का हित संभव है।

भाजपा ने हरियाणा की आर्थिक हालत इतनी खराब कर दी है कि 18 बड़े राज्यों में हरियाणा 14वें स्थान पर फिसल गया है। खुद केंद्र सरकार की रिपोर्ट हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बताती है। अपराध का आलम यह है कि प्रदेश में 60 अपराधी गिरोह सक्रिय हैं। वो ना सिर्फ अपराध करते हैं, बल्कि उसके बाद उसकी जिम्मेदारी भी लेते हैं, क्योंकि उनमें सरकार और कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है।इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। राहुल गांधी के बाद अब मीडिया में आई रिपोर्ट्स से भी साफ हो गया है कि बीजेपी ने हरियाणा समेत कई राज्यों में वोट चोरी करके सरकार बनाई है।

हरियाणा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे थे, लेकिन आजतक उनका जवाब नहीं मिला। उदाहरण के तौर पर आयोग ने 5 तारीख को रात में बताया कि हरियाणा में 61.19% वोटिंग हुई है। लेकिन अगले दिन इसे बढ़ाकर 65.65% कर दिया गया और गिनती से एक दिन पहले 7 तारीख को इसे बढ़ाकर 67.9% कर दिया गया। यानी यह समझ से परे है कि रातों-रात अपने आप इतनी वोट कैसे बढ़ गईं?भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ऐसी तमाम गतिविधियों के जरिए बीजेपी ने हरियाणा में सिर्फ वोट नहीं, बल्कि पूरी सरकार चोरी कर ली गई। यह देश के लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ है। इसके दोषी मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना ही होगा। कांग्रेस इसके खिलाफ हर मंच से आवाज बुलंद करेगी।

इस अवसर पर आफताब अहमद, जितेंद्र भारद्वाज, मोहम्मद शम्सुद्दीन, वर्धन यादव, पंकज डावर, राजेश सहरावत (राजू), पंकज भारद्वाज, शाहीन सैम्स, शैलेश खटाना, मुकेश पवन चौधरी, हरिओम सिंह चोकर, सूबे सिंह यादव, इंदर यादव (पटौदी), डॉ. हरेंद्र सहरावत, सुखीराम भारद्वाज, तिलक राज खुराना, दीपेश कौशिक, भीम सोनी, अनिल गंडास, राजीव यादव, अमित कोचर, राजपाल यादव,  मास्टर महेंद्र सैनी, जसविंदर बिसला आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments