HomeNational4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान...

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू : PM मोदी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में  पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार मेरी चुनावी रैलियों में आम लोगों की भीड़ और जन उत्साह का ऐसा नजारा पहले कभी गुजरात में भी नहीं नजर आता था। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में भी, मैं चाहकर भी दोपहर 12 बजे इस तरह की रैली आयोजित नहीं कर सकता था। आप लोग यहां हर बार सभाएं आयोजित करते हैं। मैं प्रभावित हूं। इससे यह स्पष्ट है कि 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल में बदलाव आने वाला है।

उन्होंने कहा कि अगर इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आती है, तो नई सरकार एक श्वेत पत्र जारी करेगी जिसमें राज्य में टीमएमसी के पिछले 15 सालों के शासनकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों का विस्तृत विवरण होगा। उन्होंने कहा की टीएमसी पहले से ही घबराई हुई है। इसीलिए वे प्रचार कर रहे हैं कि बीजेपी के सत्ता में आने पर राज्य की सभी कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। मैं गारंटी देता हूं कि एक भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी। केवल टीएमसी नेताओं के भ्रष्टाचार और लूट के अड्डे बंद किए जाएंगे।पीएम मोदी घोषणा की कि यदि इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आती है, तो नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित पहला मंत्रिमंडल राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की अनुमति देने वाला प्रस्ताव पारित करेगा।

उन्होंने कहा कि यहां टीएमसी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लागू न होने देकर लंबे समय तक राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा लेकिन बीजेपी सरकार के आने से इस सुविधा का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई बीजेपी सरकार न केवल घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी बल्कि उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी जिन्होंने उनके लिए फर्जी पहचान पत्र बनवाकर उन्हें पश्चिम बंगाल में बसने में मदद की थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने संकल्प लिया है कि वह बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

उन्होंने हाल ही में जारी घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें दी गई छह गारंटियों को लागू करने का स्पष्ट रोडमैप है। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी टीएमसी के भय के राज को खत्म कर जनता में भरोसा स्थापित करने की है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। पीएम मोदी मुर्शिदाबाद भी जाएंगे, जहां वे हालिया हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। बता दें विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments