HomeNationalआईआईटी दिल्ली के छात्र का निधन दुखद, मामले की निष्पक्ष जांच होनी...

आईआईटी दिल्ली के छात्र का निधन दुखद, मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए – केजरीवाल

नई दिल्ली-आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी दिल्ली में एक छात्र के आत्महत्या करने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि छात्र का निधन बेहद दुखद है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पिछले 5 वर्षों में 65 से अधिक आईआईटी छात्रों ने आत्महत्या की है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हमें शैक्षिक संस्थानों में छात्रों की बात सुनने और मुश्किल हालत में मदद करना सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है। हम अपने छात्रों को निराश नहीं कर सकते। मंगलवार को एक्स पर ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आईआईटी दिल्ली में ऋषिकेश के दुखद निधन से मैं बहुत दुखी हूं।

इस मामले की एक निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए और छात्रों की सभी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए। पिछले 5 वर्षों में 65 से अधिक आईआईटी छात्रों ने आत्महत्या की है और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हम अपने आईआईटी संस्थानों की शैक्षणिक उत्कृष्टता पर गर्व करते हैं और यह सही भी है। लेकिन हमारी उत्कृष्टता का पैमाना सिर्फ रैंक, ग्रेड और प्लेसमेंट पर आकर नहीं रुक सकता है।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर छात्र को जरूरी सहयोग मिले, कोई उनकी बात सुनने वाला हो और मुश्किल हालात में मदद मांगने के लिए उनके पास एक सुरक्षित माहौल हो। हमें आत्मनिरीक्षण करने और इस पूरी व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है। हम अपने छात्रों को इस तरह निराश नहीं कर सकते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments