HomeHaryanaशहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली : ऊर्जा मंत्री...

शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अब जल्द आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक, अंबाला छावनी के समक्ष एस्केलेटर लगेगा। एस्केलेटर लगाने के लिए मंजूरी भी मिल गई है। इसके लगने से अब स्मारक में पैदल आने वाले लोगों को जीटी रोड क्रास करने में आसानी होगी।  यह जानकारी ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक के आगे नेशनल हाईवे (जीटी रोड) है। सड़क पार करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए एस्केलेटर लगाने को मंजूरी मिल गई है और उसके आगे एस्केलेटर लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा जल्दी हम हरियाणा के सभी स्कूल व कालेज विद्यार्थियों को भी यह दिखाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक आम जनता के लिए खोल दिया गया है, खोलने से पहले उन ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों को जिनको अंग्रेजों ने गोलियां मारी जिनको पेड़ों से टांग-टांग कर गोलियों से भूना गया, जिनको गोलिया मारी, जिनके गांव के गांव जला दिए उन आत्माओं की शांति के लिए हवन यज्ञ करके 15 नवंबर से शहीद स्मारक आम जनता के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्मारक में आने के लिए ऑनलाइन बुकिंग है और पहले महीने की सारी बुकिंग हो गई है। पहले ही दिन छत्तीसगढ़, पंजाब, जींद से भी लोग यह आए थे।
शहीद स्मारक निर्माण के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज को अम्बाला प्रेस क्लब द्वारा किया गया सम्मानित – ऐतिहासिक शहीद स्मारक का भव्य निर्माण कराने को लेकर अम्बाला प्रेस क्लब ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज आभार व्यक्त किया है। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि मंत्री अनिल विज ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर अंबाला प्रेस क्लब के सदस्यों ने मंत्री अनिल विज को फूलों का गुलदस्ता और दोशाला भेंट कर सम्मानित किया। पत्रकारों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की।
पत्रकारों ने कहा कि अंबाला की धरती का देश की आजादी के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रहा है। 1857 की क्रांति से जुड़ी इस ऐतिहासिक भूमि पर शहीदों की याद में इतना भव्य स्मारक स्थापित करवाना अनिल विज की शहीदों के प्रति अटूट श्रद्धा, ऐतिहासिक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अनिल विज ने जिस संकल्प और समर्पण के साथ शहीद स्मारक के निर्माण को साकार किया है, वह आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह स्मारक देश के वीर शहीदों के बलिदान, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा का प्रतीक है। अनिल विज ने इस ऐतिहासिक परियोजना को धरातल पर उतारकर अंबाला को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का काम किया है। उनका यह प्रयास इतिहास के पन्नों में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ऐसे जनप्रतिनिधि, जो अपनी धरती के इतिहास और शहीदों के सम्मान को सर्वोपरि रखते हैं, वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं।
ऊर्जा मंत्री ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया – वहीं, पत्रकारों द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की पत्रकारों से यह सम्मान पाकर वह गद गद महसूस कर रहे हैं हूँ। उन्होंने कहा कि यह जो राष्ट्रीय स्मारक अंबाला छावनी में बना है आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित एक भी समारक सारे हिंदुस्तान में नहीं है। विज ने कहा अलग-अलग जगह पर अलग-अलग लोगों के समारक हो सकते हैं जैसे कहीं पर झांसी की रानी का हो सकता है, कहीं पर तात्या टोपे का हो सकता है तो कहीं पर मंगल पांडे का हो सकता है। लेकिन पूरे देश में उस समय जो क्रांति हुई जिसकी पहली चिंगारी अंबाला मे भडक़ी थी उस पूरी क्रांति को समर्पित पहला स्मारक अम्बाला छावनी में बना है। विज ने अंत में कहा आज शहीद समारक बनाने में मेरा जो सहयोग रहा है उसके लिए पत्रकारों ने उनको रिकॉग्नाइज किया है इसके लिए वह पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हैं।
 इस अवसर पर अंबाला प्रेस क्लब के सदस्य सुमन भटनागर, कमलप्रीत सभरवाल, कपिल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, वीरेश शांडिल्य, हीरेंद्र गुलाटी, नरेंद्र सिंह भाटिया, सुनील मान, पवन पासी और अनिल कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments