मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की नजरें अब अगले माह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने पर लगी रहेंगी। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई एकदिवसीय सीरीज में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इन दोनो ने ही आगामी एकदिवसीय विश्वकप के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। अब इनकी नजरें कीवी दौरे में भी अधिक से अधिक रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत करना रहेगा। टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ये दोनो ही दिग्गज खिलाड़ी अभी केवल एकदिवीसय प्रारुप में ही खेलते हैं।
इनका धयान अब साल 2027 में होने वाले विश्व कप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ लय को बनाये रखना रहेगा। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में इन दोनों दिग्गजों ने अपने बल्ले की चमक से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया था। विराट कोहली ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए मात्र 3 पारियों में 84.00 के शानदार औसत से कुल 168 रन बनाए, जिसमें पहले ही मैच में महज़ 88 गेंदों में उनकी नाबाद 139 रनों की शतकीय पारी शामिल थी। इसी सीरीज के दौरान उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 15,000 रन भी पूरे किए, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए।
कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी 3 पारियों में 112.50 के औसत से कुल 225 रन बनाए, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में सिर्फ 75 गेंदों पर खेली गई उनकी 101 रनों की प्रभावशाली शतकीय पारी और तीसरे मुकाबले में 92 रनों की आक्रामकन्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज 4 नवंबर से ऑकलैंड में पहले एकदिवसीय के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह पूरी सीरीज ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई के मैदानों पर खेली जाएगी। वनडे मुकाबलों के पूरे कार्यक्रम के अनुसार, पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में, दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन में, तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन में, तथा चौथा और पांचवां मैच क्रमशः 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के मैदान पर खेला जाएगा।



