नई दिल्ली । अमेरिका-ईरान तनाव और फेड के सख्त रुख की वजहों से सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। सोने-चांदी के कारोबार की सोमवार को सुस्त शुरुआत हुई। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 845 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,633 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,43,478 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,658 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,820 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।
इस समय इसने 1,43,633 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,41,557 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 4,016 रुपये की गिरावट के साथ 2,18,648 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,22,664 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,889 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,775 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,18,667 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,17,277 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 4,106.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 4,113.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 38.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,075.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 59.71 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 60.16 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट साथ 58.76 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।



