HomeNationalसोने और चांदी की कीमतों में फिर से आया उछाल

सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आया उछाल

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिला है। गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार पूरे दिन बंद हैं, हालांकि वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शाम के सत्र में कारोबार जारी रहेगा। ऐसे में पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव और सुबह के सांकेतिक खुदरा दरों के आधार पर मंगलवार को सोने और चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 24 कैरेट सोना 4,243 रुपये की तेजी के साथ 1,26,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

पिछले कारोबारी दिन यह 1,21,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस डॉट को डॉट इन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट का सोना 1,24,945 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।चांदी के दामों में भी बड़ा उछाल आया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का भाव 6,392 रुपये की तेजी के साथ 1,54,205 रुपये प्रति किलो हो गया है।

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,47,813 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस डॉट को डॉट इन के अनुसार, चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति किलो हो गई है, वहीं आईबीजेए के आंकड़ों के अनुसार चांदी आज 1,52,625 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार यूएस कॉमेक्स की बात करें तो, यहां आज सोने की कीमत 3,644.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 43.58 डॉलर प्रति औंस हो गई है। वैश्विक बाजार में भी बहुमूल्य धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments