HomeNationalबीते सप्ताह सोना 2,800 रुपए, चांदी 10,600 रुपए से ज्यादा सस्ती हुई

बीते सप्ताह सोना 2,800 रुपए, चांदी 10,600 रुपए से ज्यादा सस्ती हुई

नई दिल्ली । बीते हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 2,800 रुपए से अधिक और चांदी 10,600 रुपए से ज्यादा सस्ती हुई है, जिससे खरीदारों को कुछ राहत मिली है। वैश्विक अस्थिरता और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,830 रुपए कम होकर 1,44,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 1,47,800 रुपए पर था। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,793 रुपए और 18 कैरेट सोने का दाम 1,08,728 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जिनमें उल्लेखनीय कमी आई है।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 10,609 रुपए कम होकर 2,31,973 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जबकि पहले यह 2,42,582 रुपए प्रति किलो था। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,170 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 64 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंचने के साथ ही अमेरिकी फेड के चेयरमैन केविन वॉर्श की ब्याज दरों में बढ़ोतरी संबंधी टिप्पणी और डॉलर के मजबूत होने से बुलियन मार्केट में कमजोरी आई है। आमतौर पर ब्याज दरों में वृद्धि होने पर सोने-चांदी की मांग घटती है और इनकी कीमतों पर दबाव देखा जाता है। आईबीजेए दिन में दो बार सोने और चांदी की कीमतें जारी करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments