Home National खुशखबरी: दिल्ली में आज से महिलाओं को मिलेंगे 2500, रजिस्ट्रेशन के लिए...

खुशखबरी: दिल्ली में आज से महिलाओं को मिलेंगे 2500, रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल पोर्टल होगा लॉन्च 

0

नई दिल्ली । दिल्ली में भाजपा सरकार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने दिल्ली सरकार की तरफ से 2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी सलाना आय 3 लाख रुपये से कम है और जो टैक्स नहीं देतीं।

योजना का लाभ 18 से 60 साल तक की महिलाओं को मिलेगा जो सरकारी नौकरी नहीं करतीं और जिनको अन्य सरकारी वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है। महिला समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए सरकार 8 मार्च को एक स्पेशल पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी जहां महिलाएं अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जमा करके आवेदन कर सकेंगी।

20 लाख को मिलेगा योजना का लाभ – दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं और अनुमान है कि 20 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इसमें से लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं मतदान करती हैं। अधिकारियों ने कहा कि सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा एकत्र कर रही है। महिला समृद्धि योजना के शुभारंभ के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 5 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version