आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उत्तमवृत्ति वाला, योगी-भोगी, सेना नायक, कमाण्डर, बिग्रेडियर होगा।
मेष राशि – मानसिक खिन्नता, कार्य विफलत्व, असमंजस की स्थिति, बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा।
वृष राशि – व्यवसायिक गति अनुकूलता से संतोष होगा, अर्थ-व्यवस्था अनुकूल होगी, रुके कार्य बन जायेंगे।
मिथुन राशि – कार्य-कुशलता से संतोष होगा, चिन्ता कम होगी, कार्य का ध्यान अवश्य रखें।
कर्क राशि – अधिकारी-वर्ग से विशेष सुख-सफलता मिलेगी, रुके कार्य मिलकर बना ले।
सिंह राशि – अनायास परिश्रम विफल होगा, विशेष कार्य स्थिगित रखें, व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी।
कन्या राशि – सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व-प्रतिष्ठा वृद्धि, दृढ़ता से कार्य निपटा लेवें, समय का ध्यान अवश्य रखें।
तुला राशि – दुर्घटना का शिकार होने से बचिये, भाग्य का सितारा साथ देगा, रुके कार्य बन जायेंगे।
वृश्चिक राशि – असमर्थता का वातावरण क्लेशयुक्त रहेगा तथा मानसिक बेचैनी अवश्य बढ़ेगी।
धनु राशि – अधिकारी से विशेष सुख, लाभ एवं सफलता मिले, रुके कार्य बना ही सहयोग से बना लें।
मकर राशि – धन का व्यय, असमर्थता का वातावरण बना ही रहेगा, कार्य-व्यवसाय का ध्यान अवश्य रखें।
कुंभ राशि – स्थिति यथावत् रहेगी, प्रयत्न जारी रखने से परिणाम अच्छा लाभकारी होगा, समय का ध्यान रखें।
मीन राशि – मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्य-कुशलता से संतोष होगा तथा रुके कार्य एक-एक करके बनेंगे।



