आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक दार्शनिक, सुंदर, सुशील, कोमल हृदय, दयावान, उत्तम वृत्ति वाला, कुशल नौकरी-पैसे वाला, धनी-मानी, शिक्षक-शिक्षाविद् तथा दूध-दही तथा सोने-चांदी का व्यापारी, योगी-भोगी होगा।
मेष राशि – मित्र से पीड़ा, यात्रा, विवाद, मातृ-कष्ट, व्यर्थ का विरोध, पड़ोसियों से विरोध बनेगा।
वृष राशि – धन व्यय, व्यापार में प्रगति, शुभ कार्य होगा, परिवार में अनुकूलता बनी रहेगी।
मिथुन राशि – पितृ-कष्ट, यात्रा योग, व्यय लाभ, अस्थिर व अशांति का वातावरण रहेगा।
कर्क राशि – यात्रा सुख, भूमि लाभ, हर्ष, सिद्धी, खेती व गृह कार्य की व्यवस्था उत्तम बनेगी।
सिंह राशि – शरीर कष्ट, अपव्यय, कार्य में सफलता, आर्थिक सुधारादि कार्य होंगे।
कन्या राशि – खर्च, विवाद, स्त्री-कष्ट, विद्या-लाभ, धीरे-धीरे सुधार के साथ लाभ अवश्य ही होगा।
तुला राशि – यात्रा से हानि, राजलाभ, शरीर कष्ट, खर्च अधिक होगा, ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि – वृत्ति से लाभ, यात्रा, सम्पत्ति लाभ, व्यापार में सुधार होगा, खर्च होते ही रहेंगे।
धनु राशि – अल्प लाभ, चोटाग्नि भय, शरीर भय, मानसिक परेशानी, अपवाद या उलझन का सामना करेंगे।
मकर राशि – शत्रु से हानि, अपव्यय, शरीरादि सुख होगा, कभी-कभी कुछ कमीह्म् की व्यवस्था बनेगी।
कुंभ राशि – शुभ व्यय, संतान सुख, कार्य-सफलता, उत्साह में वृद्धि होगी, रुके कार्य बन जायेंगे।
मीन राशि – पदोन्नति, राजभय, लाभ-हानि तथा अधिकारियों से मनमुटाव होगा, ध्यान दें।



