HomeHaryanaपेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर...

पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा नीट परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आरोप लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि पेपर लीक हुआ है इसका सबको दुख है लेकिन केंद्र सरकार बिना किसी देरी के सीबीआई से जांच करवा रही है और बहुत लोग पकड़े जा चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद पेपर लीक करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं।  विज  अम्बाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत हुई जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह भाजपा की ठीक कार्य प्रणाली पर जनता ने मोहर लगाई है लोगों ने सबको जिताकर यह कहने की कोशिश की है कि हरियाणा सरकार अच्छा काम कर रही है।

शहीद स्मारक में कमल के फूल वाले मेमोरियल टॉवर से भी ऊंचा होगा तिरंगा – अनिल विज
अम्बाला में बन रहा शहीदी स्मारक पर देश की शान तिरंगा ध्वज लहराएगा, इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहीदी स्मारक एक राष्ट्रीय स्मारक है और राष्ट्रीय स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज होना आवश्यक है और भारत के फ्लैग कोड के मुताबिक तिरंगा सबसे ऊंचे स्थान पर ही लगाया जा सकता है इसलिए यह इतना बड़ा तिरंगा लगाया जा रहा है जो 63 मीटर (206 फुट) के कमल के फूल वाले मेमोरियल टॉवर से भी ऊंचा 210 फुट का लगाया जाएगा। शायद ही कहीं इतना बड़ा राष्ट्रध्वज लगा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments