बेंगलुरु । इंडियन प्रमियर लीग आईपीएल का 19 वां सत्र आज (शनिवार शाम) से शुरु हो रहा है। इस लीग में देश, विदेश के स्टार क्रिकेटर नजर आयेंगे। इस लीग में खास बात ये है कि सत्र की शुरुआत में सभी टीमें भारतीय कप्तानों के साथ उतर रही हैं। इसके अलावा इसमें उद्घाटन समारोह नहीं होगा। जिससे कि पिछले बार भगदड़ में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना जतायी जा सके।इस बार सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के फिट नहीं होने के कारण ईशान किशन को को शुरुआती सत्र के लिए कप्तानी दी है।
अब देखना है कि ईशान इस अवसर का कितना लाभ उठा पाते हैं। ईशान का अब बेहतर प्रदर्शन कर कप्तान बनाये जाने को सही साबित करना होगा। पिछले सत्र में उन्होंने सनराइजर्स की ओर से अच्छी बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा झारखंड को पहली बार खिताब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी जीत दिलायी थी।जहां किशन के लिए इस सत्र में अपने को साबित करना चाहेंगे। वहीं विराट कोहली का लक्ष्य आरसीबी का खिताब बनाये रखना रहेगा। कोहली आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 8,661 रन हैं और सबसे ज्यादा आठ शतक भी उन्हीं के नाम हैं।
पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किशन की एसआरएच के बीच खेला जाएगा।
आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने भी कहा की विराट हर बार की तरह ही इस भी अधिक से अधिक रन बनायेंगे कयों उनका जज्बा और जुनून कायम है। आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे।पहले ही मैच में विराट 29 रन बनाते ही पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शोएब मलिक को सर्वाधिक टी20 रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. विराट कोहली ने साल 2007 से 2005 के बीच भारत, आरसीबी और अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए कुल मिलाकर 414 मैच खेले हैं। 397 पारियों में विराट ने 9 शतक और 105 अर्धशतक लगाते हुए 13,543 रन बनाए हैं। वहीं मलिक ने पाकिस्तान और दुनियाभर की लीग क्रिकेट को मिलाकर 2005 से 2025 के बीच खेले 557 मैचों की 515 पारियों में 83 अर्धशतक की बदौलत 13,571 रन बनाए हैं।



