नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन और पोलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं। वह 3-4 सितंबर को इन दोनों देशों के राजकीय दौरे पर होंगे। अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा और पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय घटनाक्रम व आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करना है। विदेश मंत्री एस जयशंकर का दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद हो रहा है, जिसमें उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में रूस-यूक्रेन जंग में शांति की अपील की थी।



