HomeNational शुद्धिकरण विवाद मामले में खडग़े ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

 शुद्धिकरण विवाद मामले में खडग़े ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई जनसभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ कराए जाने का मामला चर्चा में है। खडग़े ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा को पत्र लिखकर इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल उठाया है। खडऩे ने अपने पत्र में राज्यसभा में जेपी नड्डा की ओर से दिए गए आश्वासन का उल्लेख किया है, जो उन्होंने हल्द्वानी की घटना के सामने आने के बाद दिया था।

खडग़े ने अपने पत्र में लिखा है कि वह इस बात को लेकर हैरान हैं कि इस घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद भी संबंधित संगठनों और लोगों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है। खडग़े ने कहा है कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान पर भारत के संविधान की भावना और मानवीय मूल्यों के विपरीत ‘शुद्धिकरण’ कराया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि यह मुद्दा निजी तौर पर उनके या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से परे व्यापक तौर पर करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है।

उत्तराखंड के सीएम को दें निर्देश – राज्यसभा में विपक्ष के नेता खडग़े ने कहा कि यह गुस्सा उनका नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की अभिव्यक्ति है। पत्र के अंत में उन्होंने जेपी नड्डा से आग्रह किया है कि वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निर्देश दें और यह सुनिश्चित करें कि ‘शुद्धिकरण’ की इस घटना में शामिल व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments