HomePunjabमोहिंदर भगत द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का काम...

मोहिंदर भगत द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का काम जल्दी शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरे राज्य के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए पंजाब के रक्षा सेवा भलाई मंत्री  मोहिंदर भगत ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का काम जल्दी शुरू करने संबंधी महत्वपूर्ण बैठक की। इस मौके पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, डायरेक्टर ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) तथा ग्रुप कैप्टन प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल कपूरथला, आई. मनोज मेनन विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की वर्तमान स्थिति, रेस्टोरेशन योजना तथा प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में मंत्री को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर सैनिक स्कूल से संबंधित प्रशासनिक मुद्दों और बजट पर भी विशेष चर्चा की गई।बैठक के दौरान मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐतिहासिक सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन के काम की पूरी योजना तुरंत तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस इमारत के लिए आवश्यक फंडों की सूची बनाकर जल्दी भेजी जाए।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्कूल की रेस्टोरेशन के लिए आवश्यक फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि इस काम के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ तालमेल कार्रवाई शुरू किया जाए। साथ ही उन्होंने साफ चेतावनी दी कि काम में ढिलाई या लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री को हर काम समय पर पूरा करने और आवश्यक कार्रवाई तुरंत शुरू करने का विश्वास दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments