HomeNationalसांसद सतनाम सिंह संधू ने पंजाब के अहम मुद्दों पर केंद्रीय गृह...

सांसद सतनाम सिंह संधू ने पंजाब के अहम मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी विस्तृत रिपोर्ट

नई दिल्ली: पंजाब वर्तमान में कई चुनौतियों से गुज़र रहा है। ऐसे में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तथा पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों को उजागर करते हुए 17 मुद्दों की विस्तृत रिपोर्ट उन्हें सौंपी। इसके अलावा, उन्होंने नदी प्रदूषण, भूजल स्तर में गिरावट, बार-बार बाढ़ की समस्या और सहकारी सुधारों से संबंधित तीन अलग-अलग रिपोर्टें भी केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपी। सांसद सतनाम सिंह संधू ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ पंजाब के उद्योग, किसानों की समस्याओं, बार-बार आने वाली बाढ़, नशीले पदार्थों की तस्करी, युवाओं और जल संकट जैसे राज्य से जुड़े अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की।

गौरतलब है कि 17 मुद्दों से जुडी यह रिपोर्ट अपनी तरह के पहले इंटरैक्टिव सत्र ‘’पंजाब के लिए चुनौतियाँ, अवसर और आगे का मार्ग’ विषय पर आयोजन के दौरान व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई थी। जिसमें प्रतिष्ठित राजनीतिक नेताओं, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों, विचारकों और जाने-माने थिंक टैंक के प्रमुख नीति विशेषज्ञों ने पंजाब की प्रमुख चुनौतियों जैसे कृषि, आर्थिक विकास, नशीले पदार्थों की समस्या, बढ़ती बेरोज़गारी, युवाओं का पलायन और बढ़ता कर्ज़, पर्यावरणीय गिरावट, भूजल की कमी के कारण गहराता जल संकट और औद्योगिक विकास के लिए कारोबारी माहौल से जुड़े रणनीतिक सुझाव दिए थे।  मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित इस सत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता और विभिन्न बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, नीति विशेषज्ञ, उद्योग जगत के नेता और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य में सहकारी क्षेत्र, गहराते भूजल संकट, और नदी जल प्रदूषण व बाढ़ के मुद्दों पर 3 अलग-अलग विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपीं। पंजाब में सहकारी क्षेत्र को मज़बूत करने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपी गई विस्तृत रिपोर्ट में, सांसद संधू ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जहाँ ऐतिहासिक रूप से सहकारी क्षेत्र पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नींव मानी जाती है, वहीं वर्तमान में यह गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में तत्काल सुधार, डिजिटल परिवर्तन और पंजाब में भारत के पहले सहकारी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना करने की सिफारिश की।  उन्होंने सहकारी समितियों को खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) के क्षेत्र में विस्तार करने के लिए सशक्त बनाने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया, और सहकारी संस्थानों के डिजिटलीकरण व कम्प्यूटरीकरण में हो रही देरी के मुद्दे को भी उठाया।

सांसद संधू ने गृह मंत्री को पंजाब में बार-बार आने वाली बाढ़ के संबंध में एक डेटा-आधारित रिपोर्ट भी सौंपी, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से बाढ़ की रोकथाम और उससे निपटने के लिए एक व्यापक दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने का आग्रह किया। सतलज और घग्गर जैसी प्रमुख नदियों की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से प्रदूषण नियंत्रण नियमों को सख्ती से लागू करने के साथ-साथ, समयबद्ध नदियों की सफाई और सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने बाढ़ की समस्या से निपटने के संबंध में सुझाव भी साझा किए।पंजाब में भूजल संकट और प्रदूषण की बढ़ती समस्या पर सौंपी गई तीसरी रिपोर्ट में, सांसद संधू ने रेखांकित किया कि राज्य के अधिकांश जिले जल-आपातकाल का सामना कर रहे हैं और भूजल के मामले में ‘डार्क ज़ोन’ की श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा, राज्य के आधे से अधिक भूजल नमूनों में यूरेनियम की सीमा सुरक्षित स्तर से अधिक पाई गई है, जो देश में सबसे उच्च प्रदूषण स्तर है। इस रिपोर्ट के माध्यम से, सांसद ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

सांसद सतनाम सिंह संधू द्वारा उठाए गए पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों के समाधान पर केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। यह बैठक 14 मार्च 2026 को मोगा में अमित शाह की रैली के बाद हुई है। सांसद के अनुसार, इस रैली ने पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नया उत्साह पैदा किया है। उन्होंने कहा कि इस रैली के कारण जनता की सोच में एक स्पष्ट बदलाव आया है। रैली ने पार्टी के लिए जन समर्थन में बढ़ोतरी की है । 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले संगठन में नई गति आई है।सांसद सतनाम सिंह संधू ने 14 मार्च, 2026 को मोगा में हुई ‘बदलाव रैली’ ,जिसे केंद्रीय गृह मंत्री ने संबोधित किया था का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस रैली ने पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री की यात्रा से राज्य में भाजपा को ज़बरदस्त समर्थन मिला है। पार्टी कार्यकर्ता इस रैली को 2027 के चुनावों से पहले एक ‘गेम-चेंजर’ के तौर पर देख रहे हैं।इसमें बड़े पैमाने पर लोगों से जुड़ने के प्रयासों से पार्टी की संगठनात्मक ताक़त में आए नए उभार का संकेत मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता काफ़ी उत्साहित, प्रेरित और पार्टी नेतृत्व के साथ पूर्णता जुड़े हुए नज़र आये। इस रैली को आगामी चुनावों के लिए शुरुआती तैयारी के रूप में पर देख रहे हैं।यह बैठक उन लगातार जारी प्रयासों का ही एक हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य पंजाब के अहम मुद्दों को केंद्र सरकार के ध्यान में लाना और साथ ही आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच राज्य में पार्टी की आधार को मज़बूत करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments