HomeNationalशादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला...

शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

धमतरी। जिले के भखारा नगर पंचायत क्षेत्र में शादी के महज छह महीने बाद 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतका की पहचान काजल पाल (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, काजल की करीब छह महीने पहले भखारा निवासी युवक से शादी हुई थी।

घटना की सूचना मिलने पर भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments