HomeHaryana‘डूबते जहाज’ में कोई सवार नहीं होना चाहता, कांग्रेस का जहाज डूब...

‘डूबते जहाज’ में कोई सवार नहीं होना चाहता, कांग्रेस का जहाज डूब रहा है – अनिल विज

चण्डीगढ – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष पर तकलीफ हो रही है कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है। इसके अलावा, विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन सभी पार्टियों का वजूद जनता ने नकार दिया है ये अकेले लड़ें या अलग-अलग लड़ें, इनका खात्मा होना तय है। उन्होंने कहा कि जब-जब विपक्ष को देश में मौके मिले, तब-तब ये कुछ करके नहीं दिखा सके और फेल बच्चों को जनता क्यों पसंद करेगी।

विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा आने वाले चुनावों को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है कांग्रेस के बड़े नेताओं का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने सपा के साथ गठबंधन करने से इंकार किया है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के पंजाब दौरे के बाद उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंधरा पोर्ट से होनी चाहिए। अगर आपको पंजाब की रत्ती भर भी चिंता है तो गुजरात से आने वाले नशे को रोकिए। केजरीवाल के इस ट्वीट पर विज ने निशाना साधते कहा केजरीवाल को तकलीफ यह हो रही है कि पंजाब में भाजपा की सरकार आने वाली है, और भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

विज ने कहा कि जब से यात्रा चल रही है इनकी धड़कने बढ़ रही हैं कि अगर इनकी सरकार आ गई तो नशा बंद हो जायेगा और नशे के किंग पिन से जो राजनीतिज्ञ जुड़े हुए हैं, उनकी राजनीती ख़राब हो जाएगी और इसी डर से यह इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है, कि हरियाणा में किसानों के लिए ‘भाजपा का डबल’’ इंजन ‘धोखे का डबल डोज़’ साबित हो रहा है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राज में किसानों की नीतियों पर पूरा जोर दिया जा रहा है, और हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलंे खरीदी जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए दिए जा रहे हैं, जिससे उनके छोटे-मोटे काम पूरे हो जाते हैं आज से पहले किसी सरकार ने यह काम नहीं किये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments