HomePunjabगैंगस्टरों ते वार का 70वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 521 स्थानों पर...

गैंगस्टरों ते वार का 70वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 521 स्थानों पर छापेमारी, 214 गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 70वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 521 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

70वें दिन पुलिस टीमों ने 214 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 18,056 हो गई है।इसके अलावा 70 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 126 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 395वें दिन भी जारी रखते हुए आज 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3.2 किलोग्राम हेरोइन, 586 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 21,780 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 395 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 56,330 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 20 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments