HomeNationalदेश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में गर्मी करेगी...

देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में गर्मी करेगी परेशान

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने 23 सितंबर को देश के करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है।मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार में भी 23 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 और 25 सितंबर को बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड और यूपी में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। यूपी में 25 से 27 सितंबर के बीच आंधी-तूफान के साथ व्यापक बारिश का अनुमान है।दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 25 से 27 सितंबर के दौरान आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की चेतावनी नहीं है। राजस्थान से भी मानसून की विदाई शुरू हो गई है। पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments