HomeNationalसम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री,भाजपा विधायक दल के नेता चुने...

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री,भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

पटना। सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। एनडीए की बैठक के बाद इसकी ऑपचारिक घोषणा हो जाएगी। बुधवार 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इस्तीफा देकर नीतीश बोले- नई सरकार काम देखेगीनीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया।

वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा- अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

जहां तक हो सका बिहार के लिए काम किया – नीतीश के इस्तीफे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और भाजपा के कई सीनियर लीडर्स भी थे। आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा – 2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments