HomeSportअपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे

अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे

नागपुर। उभरते हुए स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में जगह पाने से उत्साहित है और इसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। हर्ष को पहली बार बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हर्ष के अनुसार वह अपने अनुसार खेलना चाहते हैं। किसी का विकल्प बनने का उनका प्रयास नहीं है। माना जा रहा है कि इस स्पिनर को अनुभवी ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को आराम दिये जाने के कारण शामिल किया गया है। इस युवा ने कहा है कि वही कड़ी मेहनत के बल पर अपनी खुद की पहचान बनाना चाहते हैं।

दुबे ने कहा, ‘अभी मैं इस टेस्ट मैच को किसी भी अन्य मैच की तरह ही ले रहा हूं। मैं खुद पर बहुत अधिक दबाव नहीं डालना चाहता। मैं बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना चाहता हूं और वही करते रहना चाहता हूं जो मेरे लिए हमेशा कारगर रहा है।’हर्ष ने कहा कि वह इस अवसर को एक खिलाड़ी के तौर पर आगे बढ़ने में मददगार मानते हैं और उनका पूरा ध्यान मौका मिलने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है, न कि भविष्य के बारे में बहुत अधिक सोचने पर। बाएं हाथ के स्पिनर के अलावा हर्ष बल्लेबाजी में भी पीछे नहीं हैं।

इस क्रिकेटर ने अब तक 95 मुकाबलों में 198 विकेट लिए हैं और 27 प्रथम श्रेणी मैचों में 1000 से अधिक रन बनाए हैं। वह अपने को एक ऑलराउंडर के रूप में देखते हैं। उन्होंने अपने पहले पूर्ण आईपीएल सत्र के अनुभव को भी साझा किया, जहां उन्होंने आठ मैचों में आठ विकेट लिए। दुबे ने आठ मैच में आठ विकेट लिए जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन पर तीन विकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। दुबे ने अपनी इस यात्रा का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और युवाओं को हमेशा टीम के लिए खेलने और अपना शत प्रतिशत देने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments